प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री धाम में की विशेष पूजा अर्चना - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री धाम में की विशेष पूजा अर्चना

 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री धाम में की विशेष पूजा अर्चना

उत्तरकाशी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना की।

रविवार भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मा गंगा की आरती की और प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना की उन्होंने मोदी को देश का चिरकाल तक नेतृत्व प्रदान करने और भारत मां को विश्वगुरु की पदवी को पुनः प्राप्त होने का आशीर्वाद मांगा साथ ही मोदी के नेतृत्व में देशके विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होने की कामना की।

आरती में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल एवं पुरोहित समाज मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!