मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, धामी को दी जन्मदिन की बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, धामी को दी जन्मदिन की बधाई

 मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, धामी को दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजभवन में केक काटा और राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया आदि ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!