मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वितरित किया नारियल पानी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वितरित किया नारियल पानी

 मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वितरित किया नारियल पानी

देहरादून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीमारों को नारियल पानी का वितरण किया इसके पीछे रोगियों को स्वस्थ बनाने की भावना है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल गुप्ता ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर मरीजों को नारियल पानी वितरित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु की कामना की विशाल गुप्ता ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी का आज जन्मदिन है और इस अवसर पर हमने डेंगू की बीमारी को देखते हुए मरीजों को नारियल पानी वितरित किया और मरीजों से उनका हाल-चाल जाना उन्होंने कहा कि यह माना जाता है नारियल पानी पीने से प्लेटलेट्स बढ़ती है।

चिकित्सक प्रमोद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मरीजों को नारियल पानी दिया है,यह एक सराहनीय कार्य है उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!