अपडेट…स्कूल की दीवार पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका - Shaurya Mail

Breaking News

अपडेट…स्कूल की दीवार पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

 अपडेट…स्कूल की दीवार पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

हरिद्वार , स्कूल की दीवार से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव निवासी 25 वर्ष सौरभ पुत्र सतवीर शुक्रवार से लापता था परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगे सरियों से लटका हुआ देखा ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली पुलिस ने शव को दीवार से उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है मामले में जांच की जा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!