महंत बालकनाथ योगी ने देवेन्द्र दास महाराज से की भेंट, कई विषयों पर की चर्चा
देहरादून , महंत बालकनाथ योगी ने गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेककर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से भेंट की इस दौरान दोनों महानुभावों ने शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई विषयों पर चर्चा की।
महाराज ने दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार महंत बालकनाथ योगी को शॉल पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महंत बालकनाथ योगी जी ने महाराज के नेतृत्व में दरबार साहिब गुरु राम राय एजुकेशन मिशन व गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा क्रमशः समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
महंत बालकनाथ योगी वर्तमान में बाबा मस्तनाथ मठ में गद्दीनशीन हैं, इसके साथ-साथ वे बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय;अस्थल बोहर के कुलाधिपति भी हैं, वे अलवर से लोकसभा सांसद और राजस्थान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।