राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सुनी समस्याएं
देहरादून , राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को राजभवन में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी इस दौरान राज्यपाल ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
राज्यपाल की ओर से राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, शुक्रवार को विभिन्न जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों से आए कुल 08 पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की ओर से अपनी-अपनी शिकायतें व समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गईं। पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की ओर से पेंशन से संबंधित समस्याएं, उपनल में नियुक्ति से संबंधित, आर्थिक सहायता व अन्य समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गईं।
राज्यपाल ने कहा कि सभी शिकायतों का नियमानुसार यथाशीघ्र निस्तारण किया जाएगा राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवान पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उसी तत्परता से उनके परिवारजनों की देखभाल व सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है, उन्होंने राजभवन में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारी को सभी समस्याओं को यथाशीघ्र संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये और कहा कि इसका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।