श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का आगाज - Shaurya Mail

Breaking News

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का आगाज

 श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का आगाज

देहरादून , गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी दिवस के मौके पर हिन्दी पखवाड़ा का प्रारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न संकायों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ”कविता पाठ” आयोजन भी किया गया।

साप्ताहिक हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, इनमें काव्य पाठ, निबंध लेखन, सुलेख लेखन, कहानी लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है, साथ ही अवसर पर छात्रों की ओर से कई मनोरंजक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस मौके पर गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने हिन्दी पखवाड़ा के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने छात्रों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर सहभाग करने को प्रेरित किया।

गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ ही राजकीय भाषा है इसका सम्मान होना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि गुरु राम राय विश्वविद्यालय भी हिन्दी के प्रचार प्रसार कर रहा है।

हिन्दी पखवाड़े के प्रथम दिन छात्रों की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा, डीन स्कूल आफ एजुकेशन प्रोफेसर मालविका कांडपाल रहे उन्होंने छात्रों के मध्य अपनी रचनात्मक प्रस्तुति भी दी।

इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर गीता रावत ने कहा कि हिंदी हमारा मान है हमारा गौरव है।

इस मौके पर डॉ. कमला जखमोला, डॉ. गरिमा डिमरी, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, प्रो प्रीति तिवारी, डॉ. अनुजा रोहिल्ला, डॉ. प्रिया पांडे, डॉ. नरेंद्र तोमर डॉ सुनील किश्टवाल डॉ. मनवीर सिंह नेगी, डॉ. अमरदीप सिंह चौहान, डॉ. पारूल अग्रवाल, डॉ. साधना, डॉ. अमलता के साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!