नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है : गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News

नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है : गणेश जोशी

 नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है : गणेश जोशी

देहरादून , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नेपाल की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू कोइराला और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय गायिका रितु कंडेल को पुष्प गुच्छ और ऐपण कलाकृति भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है।

हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री गणेश जोशी ने अभिनेत्री नीतू कोइराला और अंतरराष्ट्रीय गायिका रितु कंडेल को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति अतिथि देवो भव की रही है और यह हमारी परंपरा भी है, नेपाल से हमारी परंपराएं और संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं, उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत का रिश्ता बेहद पुराना है और इसे कभी कोई अलग नहीं कर सकता।

मंत्री जोशी ने कहा कि कलाकार अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसके संवर्धन के लिए कार्य करते हैं, इसलिए समय-समय पर कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि नेपाली समुदाय का उन्हें बहुत स्नेह मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 28 हजार से अधिक मतदाता नेपाली समुदाय के हैं जो निरंतर प्रत्येक वर्ष उनकी जीत में अहम भूमिका निभाते हैं, इस समुदाय का उनके ऊपर बहुत बड़ा उपकार है, शीघ्र ही भारत और नेपाल का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

आईना हरेला गीत से मंत्र मुग्ध किया

नेपाल की अभिनेत्री नीतू कोइराला और गायिका रितु कंडेल महिंद्रा ग्राउंड देहरादून में तीज महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंची थीं, इस दौरान गायिका रितु कंडेल ने आईना हरेला गीत के माध्यम से उपस्थित कार्यक्रम में सभी लोगों को मंत्र मुग्ध किया।

इस दौरान मंत्री जोशी भी जमकर थिरकते नजर आए. नेपाल से आए अतिथियों ने उत्तराखंड से मिले अपार स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी का भी सम्मानित करने के लिए आभार जताया।

इस मौके पर नेपाली अभिनेत्री नीतू कोइराला, नेपाल गायिका रितु कंडेल, अध्यक्ष पदम थापा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!