कृषि मंत्री ने सात दिवसीय सिल्क एक्सपो का किया उद्घाटन
देहरादून , कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार से सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, भारत सरकार, रेशम निदेशालय उत्तराखंड एवं उत्तराखंड को-आपरेटिव रेशम फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय सिल्क एक्स्पो 2023 का उद्घाटन एक निजी होटल में किया।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रेशम फेडरेशन की ओर से उत्पादित धागा अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ग्रेड 3 ए का है और राज्य में उत्पादित होने वाले रेशम पूरे देश में सबसे अच्छा माना जाता है जो कि राज्य के लिये गौरव का विषय है, ब्रांड दून सिल्क का प्रचार प्रसार और उत्पादन एवं गुणवत्ता बनाये रखने के लिए कार्य करने की जरूरत है,इस एक्स्पो में देशभर के लगभग 12 राज्यों के 30 से अधिक स्टाल लगाये गये हैं।
सचिव कृषि दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस एक्सपो का प्रमुख उद्देश्य रेशम से जुड़े कास्तकारों को एक प्लेटफॉर्म मिल सके इसका अंतिम फायदा रेशम काश्तकारों को मिलेगा रेशम निदेशालय और फेडरेशन के डिजाइनों की गुणवता बहुत सुन्दर है. हमें अपनी गुणवत्ता बनाये रखनी होगी, जिससे ब्रांड दूनसिल्क का विस्तार होगा।
प्रबन्ध निदेशक आनन्द शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में चारों प्रकार के रेशम-शहतूती, एरी, मूंगा और टसर उपयुक्त है और वर्तमान समय में चारों प्रकार का उत्पादित भी किया जा रहा है, जिसमें शहतूत रेशम प्रमुख है, लेकिन हमें शहतूती रेशम के साथ- साथ वन्या रेशम उत्पादन पर भी ध्यान देते हुए उसका उत्पादन भी व्यावसायिक स्तर पर ले जाने का कार्यक्रम है,निदेशक रेशम ने बताया कि शहतूती के साथ-साथ अन्य प्रकार के रेशम के उत्पादन किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है उस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सिल्क मार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस गोपाल ने बताया कि सिल्कमार्क केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है, सिल्क मार्क का प्रबंधन सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसएमओआई) की ओर से किया जाता है, जल्द देहरादून ने रेशम फेडरेशन और सिल्क मार्क द्वारा रेशम घर की स्थापना की जाएगी, ये सात दिवसीय सिल्क एक्स्पो 12 से 18 सितम्बर तक Hotel मधुबन में प्रातः 11 बजे से सांय 8 बजे तक चलेगी।
इस मौके पर निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड आलोक पाण्डेय, प्रबंध निदेशक,रेशम फेडरेशन आनन्द शुक्ला, निदेशक रेशम प्रदीप कुमार,उपाध्यक्ष रेशम फेडरेशन विक्रम सिंह विष्ट, सहायक निदेषक, प्रबंध समिति धर्मबीर तोमर, सुनील कुमार, बनारसी लाल,सत्यपाल शम्भू लाल, केन्द्रीय रेशम बोर्ड के अधिकारी दशरथी बेहरा,सहायक निदेशक मुख्यालय विनोद तिवारी, सचिन खन्ना,प्रबंधक रेशम फेडरेशन मातंबर कण्डारी, निदेशक कृषि पाठक, आर्गेनिक बोर्ड के विनय, सागंध पौध केंद्र के चौहान,प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार,विनोद कुमार सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।