आउटसोर्स कर्मियों को मातृत्व अवकाश दिए जाने को महिला अध्यक्ष ने बताया अच्छा कदम - Shaurya Mail

Breaking News

आउटसोर्स कर्मियों को मातृत्व अवकाश दिए जाने को महिला अध्यक्ष ने बताया अच्छा कदम

 आउटसोर्स कर्मियों को मातृत्व अवकाश दिए जाने को महिला अध्यक्ष ने बताया अच्छा कदम

देहरादून , विभागीय और आउटसोर्सिंग समस्त महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मंगलवार को आभार जताते हुए इसे अच्छा कदम बताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार के अधीन विभागों में विभागीय एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से दैनिक वेतन पर नियोजित महिलाओं को सेवा प्रदाता संस्था द्वारा प्रसूति अवकाश की सुविधा अनुमन्य की गई है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने बताया कि महिला आयोग ने इस संबंध में गत वर्ष 15 सितम्बर को उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैम्प कार्यालय में मिलकर सभी विभागीय व आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारियों को भी मातृत्व अवकाश दिए जाने के लिए निवेदन किया था। इस सम्बन्ध में पत्र भी लिखा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं हर मां की उस पीड़ा को समझ सकता हूँ, जो उसे बच्चे के जन्म के समय होती है। इसके लिए उसे अपने कार्यालय से छुट्टी भी नही मिल पाती है, नवजात की देखभाल सही से नही हो पाती है।

तब मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि वो जल्द सभी विभागीय एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी बहनों को गर्भवती होने की स्थिति में मातृत्व अवकाश दिलाने का काम करेंगे और आज वो खुशी का दिन आया है। अब विभागीय एवं आउटसोर्सिंग समस्त महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश का लाभ मिल सकेगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा है कि आपने महिला आयोग की ओर से किये गए निवेदन को स्वीकारते हुए राज्य की विभिन्न विभागीय व आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारियों के हित की चिन्ता करते हुए जो यह सराहनीय व भावानात्मक फैसला लिया है। वह समस्त कर्मचारी मातृशक्ति के लिए तोहफे से कम नही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!