बागेश्वर में भाजपा 1542 मतों से आगे
देहरादून , बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना जारी है मतगणना के सात राउंड पूरे हो चुके हैं, फिलहाल भाजपा के पार्वती दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1542 मतों से आगे हैं।
अब तक पार्वती दास (भाजपा) को 18299, बसंत कुमार (कांग्रेस) को 16757, अर्जुन देव (यूकेडी) को 457, भगवती प्रसाद (एसपी) को 354 और भागवत कोहली (यूपीपी) को 148 मत प्राप्त हुए हैं, 713 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।