लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित - Shaurya Mail

Breaking News

लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित

 लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित

मंत्री बोले-लापरवाही और गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

देहरादून , कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि निवेशों के वितरण में लापरवाही के मामले में कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को तत्काल निलंबन के आदेश दिए हैं।

मंत्री गणेश जोशी के आदेशानुसार विभागीय कार्यों में उक्त गम्भीर लापरवाही के दृष्टिगत कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविन्द भट्ट को निलंबन के आदेश के उपरांत उन्हें आज निलंबित कर दिया गया है। मंत्री ने मामले में महानिदेशक कृषि को विस्तृत जांच के भी आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा जैविक कृषि निवेश को कृषकों को वितरण करने में लापरवाही बरती गई। विकासखण्ड द्वारीखाल हेतु क्रय किये गये जैविक कृषि निवेश कृषकों तक उपलब्ध न होकर सड़क किनारे पाये गये. जिन कृषि निवेशों का लाभ कृषकों को मिलना चाहिये था, वह लाभ कृषकों को नही मिला इससे योजना के उद्देश्य भी प्रभावित हुए,जैविक कृषि निवेशों को कृषकों को उपलब्ध न होने से जो निवेश क्रय को जो विभागीय धनराशि व्यय हुई है, उसका भी दुरुपयोग हुआ है।

कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा अपने पर्यवेक्षीय उत्तरदायित्व का सम्यक रूप से निर्वहन नही किया गया, जिससे विभागीय धनराशि का दुरुपयोग एवं विभागीय छवि धूमिल हुई है और योजना का अपेक्षित लाभ कृषकों तक नही पहुंच सका है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा धामी सरकार में कोई भी गलत काम करेगा और कितना भी बड़ा अधिकारी हो लापरवाही बरतने वालों किसी को भी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार योजना के तहत किसानों को यह खाद वितरित की जानी थी, परंतु संबंधित भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा सड़क किनारे रखा गया। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचाई जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!