चौड़ा राजपुर के भूमिया मंदिर से घंटियों समेत कई कीमती बर्तन हुए चोरी - Shaurya Mail

Breaking News

चौड़ा राजपुर के भूमिया मंदिर से घंटियों समेत कई कीमती बर्तन हुए चोरी

 चौड़ा राजपुर के भूमिया मंदिर से घंटियों समेत कई कीमती बर्तन हुए चोरी

चम्पावत, क्षेत्र के ग्राम चौड़ा राजपुर के केलियूरा तोक के भूमिया देवता मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर मंदिर से 53 घटियां, तीन ढोल दमाऊ, गुल्लक में रखी हुई धनराशि, तांबे व पीतल के बर्तनों को उड़ा लिया है. ग्रामीणों ने चोरी का पता लगने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है. मंदिर में हुई चोरी से लोगों में रोष है।

ग्रामीण पंकज रावत, पुष्कर सिंह, मुकेश, जीवन, राजेंद्र, मनोज, विक्रम आदि ने बताया है कि मंदिर एकांत स्थान में बना हुआ है। इसलिए चोरी कब हुई इसका उन लोगों को ठीक-ठाक पता नहीं है। ग्रामीणों ने बताया जब कल ग्रामीण मंदिर गए तब उन्हें चोरी की घटना का पता लग पाया। ग्रामीणों ने बताया चोरों ने मंदिर की घंटियों सहित धर्मशाला का ताला तोड़ अंदर रखे हुए तांबे पीतल के बर्तनों व अन्य समाज को उठा ले गए हैं। चोरों ने धर्मशाला के भीतर काफी तोड़फोड़ भी की है वहीं सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मालूम हो जिले के कई मंदिरों में चोर हाथ साफ कर चुके हैं पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है जिससे लोगों में रोष है चौड़ा राजपुरा के ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!