संतों ने की शराब के डिपार्टमेंट स्टोर को निरस्त करने की मांग - Shaurya Mail

Breaking News

संतों ने की शराब के डिपार्टमेंट स्टोर को निरस्त करने की मांग

 संतों ने की शराब के डिपार्टमेंट स्टोर को निरस्त करने की मांग

ऋषिकेश,  अखिल भारतीय संत समिति और विरक्त वैष्णव मंडल के संत समाज ने शराब के डिपार्टमेंट स्टोर को निरस्त करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को उनके जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है।

रविवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे यहां मंत्री डा. अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी को संत समाज ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी ऋषिकेश की पहचान तीर्थस्थल के रूप में होती है यहीं नहीं ऋषिकेश में आध्यात्म, योग और मन की शांति के लिए श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में प्रत्येक वर्ष पहुंचते हैं।

ज्ञापन देने से पहले संत समाज ने रामानंद आश्रम में आयोजित बैठक के दौरान दुख प्रकट करते हुए कहा कि इन दिनों एम्स, सीमा डेंटल कॉलेज के निकट और नटराज चौक के निकट अंग्रेजी शराब का डिपार्टमेंट स्टोर आवंटित होने से तीर्थनगरी की छवि धूमिल हो रही है, जिसकी संत व साधु समाज निंदा करता है संत समाज ने कहा कि तीर्थनगरी में शराब का डिपार्टमेंट स्टोर खुलने से जहां धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।

इस मौके पर अध्यक्ष विरक्त वैष्णव मंडल महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति स्वामी गोपालाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, महंत निर्मल दास महाराज, महंत छोटनदास महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, स्वामी करुणाकरण दास महाराज, स्वामी प्रमोद दास आदि संत समाज उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!