उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने दीपक गुसांईं की माता जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने दीपक गुसांईं की माता जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

 उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने दीपक गुसांईं की माता जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

देहरादून, 01 सितंबर। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष पत्रकार दीपक सिंह गुसाईं की माता के निधन पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

महासंघ के सभी सदस्यों ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में हिम्मत प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

ज्ञात हो कि पत्रकार दीपक गुसाईं की माता सुंदरी देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी, जिनका 31 अगस्त देर रात स्थानीय कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह 72 वर्ष की थी।

शुक्रवार को हरिद्वार, खडखडी स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान महासंघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!