हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 एकड़ वन भूमि अतिक्रमण मुक्त - Shaurya Mail

Breaking News

हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 एकड़ वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

 हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 एकड़ वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

हल्द्वानी,  गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 01 एवं गाड़खरक बीट और अन्य वन क्षेत्रों से वन विभाग की टीम ने लगभग 07 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग ने 1500 विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया है.

उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा, ममता चंद ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल द्वारा दिये गए आदेश और प्रभागीय वनाधिकारी,बाबूलाल के दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है। आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।

आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा, ममता चंद, अजय लिंग्वाल प्रशिक्षु एसीएफ, वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा, सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, छकाता, कैलाश गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!