टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, तीन लोगों के शव बरामद - Shaurya Mail

Breaking News

टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, तीन लोगों के शव बरामद

 टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, तीन लोगों के शव बरामद

नई टिहरी के चम्बा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। इस दौरान कार के अंदर फंसे दो महिला और एक बच्चे का शव मलबे से बरामद किया गया है। शवों की पहचान ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी (30) पत्नी सुमन खंडूरी, एक बच्चा (4) पुत्र सुमन खंडूरी व सरस्वती देवी (35) बहन सुमन के रूप में हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!