मसूरी में हूटर लगाकर हुड़दंग मचाने पर चार गिरफ्तार
देहरादून, कोतवाली मसूरी थानांतर्गत शराब के नशे में वाहन में हूटर लगाकर हुड़दंग मचा रहे चार व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या डीएल 1 सीआर-1556 मारुति स्विफ्ट रंग ग्रे जिस पर लाल बत्ती लगी देखी. वाहन में चालक हूटर का प्रयोग करता जा रहा था और उसमें बैठे अन्य तीन व्यक्ति हुड़दंग मचाया रहे थे। पुलिस ने चेक किया तो उसमें बैठे चालक और अन्य तीन लोगों शराब के नशे में धुत थे।
मसूरी पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट के अन्तर्गत कब्जे पुलिस लेकर चालक को 185 एमवी एक्ट और अन्य तीन हुड़दंगियों को 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया वाहन को एमवी एक्ट की धाराओं में सीज किया गया।
ये हैं आरोपित –
1-परमेन्द्र पुत्र सतवीर ग्राम किठाणा पट्टी गैला पट्टी थाना किठाणा जिला कैथल हरयाणा 185 एमवी एक्ट।
2-सौरभ रावत पुत्र विनोद सिंह किशनपुर थाना राजपुर देहरादून 81 पुलिस एक्ट ।
3- जोगेन्द्र पुत्र भगवान ग्राम विजवासा नई दिल्ली 81 पुलिस एक्ट।
4-प्रमोद पुत्र रणवीर उपरोक्त 81 पुलिस एक्ट।
/राजेश
/रामानुज