पहाड़ी से गिरे बोल्डर, आठ घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

पहाड़ी से गिरे बोल्डर, आठ घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग

 पहाड़ी से गिरे बोल्डर, आठ घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग

टनकपुर। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर रविवार को हनुमान चट्टी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर गए। जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। मलवा हटाने में करीब आठ घंटे लग गए। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बाटनागाड़ में आए आंशिक मलबे के कारण भी वाहनों की सुचारू आवाजाही में व्यवधान पैदा हुआ।

रविवार की सुबह पांच बजे टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा मलबे से पट गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु भी घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। सूचना के बाद लोनिवि ने मौके पर लोडर मशीन भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।

लेकिन बड़ी मात्रा में आए मलबे हो हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोहपर एक बजे करीब मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की जा सकी। इस बीच रास्ते में फंसे श्रद्धालु वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर पैदल ही मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए गए। लोनिवि की अभियंता तनुजा देव ने बताया कि बड़ी मात्रा में मलबा आ गया था जिसे हटाने में काफी वक्त लगा। उन्होंने बताया कि बाटनागाड़ के पास भी रविवार की सुबह आंशिक मलबा आ गया। जिसे समय रहते हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि हनुमान चट्टी के पास केवल वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बनाया गया है। मलबा हटाने का काम अभी भी किया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!