स्वाला के समीप मलवा आने से एनएच हुआ बंद - Shaurya Mail

Breaking News

स्वाला के समीप मलवा आने से एनएच हुआ बंद

 स्वाला के समीप मलवा आने से एनएच हुआ बंद

चम्पावत। कल रात से लगातार हो रही बारिश के चलते आज सुबह टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के समीप भारी मात्रा में मलवा आ गया। जिससे एनएच पर आवाजाही बंद हो गई है। स्वाला में तमाम वाहन फंसे हुए हैं। एनएच पर अन्य जगहों पर भी मलवा आने की सूचना है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने टनकपुर से चम्पावत की ओर आ रहे वाहनों को ककराली गेट पर रोकना शुरू कर दिया है। स्वाला में मलवा हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

उधर, टनकपुर में पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में मलवा आने से सड़क बंद हो गई है। लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीनें मलवा हटाने के लिए जुट गई हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!