चम्पावत में जिला जज ने किया किशोर न्याय बोर्ड के नए भवन का शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

चम्पावत में जिला जज ने किया किशोर न्याय बोर्ड के नए भवन का शुभारंभ

 चम्पावत में जिला जज ने किया किशोर न्याय बोर्ड के नए भवन का शुभारंभ

चम्पावत। कलेक्ट्रेट रोड चम्पावत में नेहरू युवा केन्द्र के निकट किशोर न्याय बोर्ड के नए भवन का शुभारंभ शुक्रवार को जिला जज कहकशा खान द्वारा फीता काटकर किया। किशोर न्याय बोर्ड में 18 साल से कम उम्र अपचारी किशोरों से संबंधित मामले, प्रकरण सुने जाएंगे। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड चम्पावत हेमंत राणा तथा सदस्य गंगा जोशी, जगदीश अधिकारी हैं। इस अवसर पर सीनियर जज/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण शिवानी पसबोला, न्यायिक मजिस्ट्रेट जहां आरा, बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत, सीओ विपिन चंद्र पंत, उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट व अन्य अधिवक्तागण, राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, जिला प्रोबेसन अधिकारी, चम्पावत एवं किशोर न्याय बोर्ड, समाज कल्याण विभाग एवं न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!