गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा - Shaurya Mail

Breaking News

गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा

 गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा

Icon of a car going over a cliff

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

उत्तराखंड के कोटद्वार में गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूचना मिलते ही जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी घटनास्थल के पास सड़क तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए जा रहे थे। सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने बताया कि कार में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई सवार थे। लैंसडौन के कोतवाल हरिओम सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!