हल्द्वानी में टेंट हाउस में लगी भीषण आग - Shaurya Mail

Breaking News

हल्द्वानी में टेंट हाउस में लगी भीषण आग

 हल्द्वानी में टेंट हाउस में लगी भीषण आग

जनपद नैनीताल में हल्द्वानी के लामाचौर क्षेत्र स्थित राज टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई है। आग टेंट हाउस के गोदाम में लगी है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुखानी थाना क्षेत्रान्तर्गत लामाचौड़ में एसबीआई के समीप स्थित राज टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग बुझाने में दमकल विभाग की 3 गाड़ियां जुटी हुई हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!