देहरादून: करनपुर में डीजल डलवाने गए बस चालक को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पीटा, पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
देहरादून: करनपुर में एक पेट्रोल के कर्मचारियों ने एक बस चालक को इसलिए पीट दिया कि वह डीजल डलवाने के लिए लॉक नहीं खोल पाए। इस मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मामला
शिकायतकर्ता रणवीर सिंह निवासी ग्राम नाल्ड गंगोरी तहसील भटवाडी थाना मनेरी जिला उत्तरकाशी ने बताया कि वह 30 जुलाई को वाहन में डीजल भरवाने के लिए ईसी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गया और पंप में खड़े गणेश रावत कर्मचारी को वाहन में डीजल डालने के लिए कहा।
डीजल नहीं भरवाने की बात पर हुई मारपीट
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बस का लॉक खोलने लगे तो लॉक टाइट होने के कारण वह नहीं खुल पाया। आरोपित गणेश रावत ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने जब कहा कि वह इस पंप में डीजल नहीं भरवाएगा तो आरोपित ने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान गणेश का सहयोगी पवन भी आ गया और दोनों ने गालियां देते हुए उन्हें बुरी तरह से पीटा।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
उस पूरे मामले पर डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि आरोपित गणेश रावत, पवन व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।