दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान में लगी आग - Shaurya Mail

Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान में लगी आग

 दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान में लगी आग

दिल्ली हवाई अड्डे पर आगजनी घटना मंगलवार को देर शाम घटी है. इंजन मेंटनेंस के दौरान स्पाइसजेट Q400 विमान में आग लगी। इंजन रखरखाव के कार्य में लगे कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, फ्लाइट में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. आग बुझने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के कर्मियों ने राहत की सांस ली है. इसे लेकर एयरलाइन कंपनी का कहना है कि विमान रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं।

स्पाइसजेट प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इंजन के रखरखाव के दौरान स्पाइसजेट विमान निष्क्रिय पावर पर इंजन ग्राउंड रन करते समय एएमई ने इंजन एक पर आग देखी. इस पर एएमआई ने तुरंत विमान के अग्निशामक को सूचित कर दी साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया गया. हालांकि, विमान रखरखाव में लगे कर्मचारियों को फटाफट घटनास्थल से हटा दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!