उच्च शिक्षा मंत्री के सामने ही भिड़ गए छात्र नेता, पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में हुआ बवाल - Shaurya Mail

Breaking News

उच्च शिक्षा मंत्री के सामने ही भिड़ गए छात्र नेता, पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में हुआ बवाल

 उच्च शिक्षा मंत्री के सामने ही भिड़ गए छात्र नेता, पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में हुआ बवाल

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में आज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था। उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एमबीपीजी छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लंगड़िया आमने सामने आ गये और दोनों गुटों के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप गया।

हंगामे में एबीवीपी के छात्र इतने आक्रोशित हुए कि बाहर बनाए गए मंच पर चढ़कर पोस्टर फाड़ने लगे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच भिड़ंत के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते रहे। उन्होंने कहा एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के वार्षिक अधिवेशन के नाम पर छात्र संघ ने जमकर अवैध वसूली की है। नियमों को ताक पर रखकर वार्षिक उत्सव कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों को निमंत्रण तक नहीं दिया गया। अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके एबीवीपी के कौशल दिखानी ने संघ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा वार्षिक अधिवेशन के नाम पर जगह-जगह से वर्तमान अध्यक्ष और पदाधिकारी द्वारा अवैध वसूली की गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!