महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, 4 की मौत, 100 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका - Shaurya Mail

Breaking News

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, 4 की मौत, 100 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

 महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, 4 की मौत, 100 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कम से कम 100 लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भूस्खलन के स्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन बुधवार देर रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ।

अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गांव रवाना हो गए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!