दिलाराम चौक से एमडीडीए पार्क, ओल्ड राजपुर रोड, फुव्वारा चौक से धर्मपुर चौक वाया हिम पैलेस होटल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई - Shaurya Mail

Breaking News

दिलाराम चौक से एमडीडीए पार्क, ओल्ड राजपुर रोड, फुव्वारा चौक से धर्मपुर चौक वाया हिम पैलेस होटल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

 दिलाराम चौक से एमडीडीए पार्क, ओल्ड राजपुर रोड, फुव्वारा चौक से धर्मपुर चौक वाया हिम पैलेस होटल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

देहरादून दिनांक 16 जून 2023 (जि.सू.का),

जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 05 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। दिलाराम चौक से एमडीडीए पार्क, ओल्ड राजपुर रोड, फुव्वारा चौक से धर्मपुर चौक वाया हिम पैलेस होटल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 17 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 35 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 30000 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 27 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 13500, आरटीओ द्वारा 39 चालान करते हुए धनराशि रुपए 19000 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!