जंतर-मंतर पर AAP की रैली, PM मोदी पर केजरीवाल ने जमकर साधा निशाना - Shaurya Mail

Breaking News

जंतर-मंतर पर AAP की रैली, PM मोदी पर केजरीवाल ने जमकर साधा निशाना

 जंतर-मंतर पर AAP की रैली, PM मोदी पर  केजरीवाल ने जमकर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए जंतर-मंतर से मोदी हटाओ, देश बचाओ अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की ओर से यह अभियान ऐसे समय में की शुरू की गयी है जब राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर मोदी हटाओ, देश बचाओ लिखे हुए पोस्टर दिखाई दिए थे। दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार कर 49 प्राथमिकी दर्ज की है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 100 साल पहले अंग्रेजों ने भी किसी को पोस्टर लगाने पर गिरफ्तार नहीं किया था। लेकिन किसे पता था कि ऐसा पीएम आएगा जो एक ही रात में 136 एफआईआर दर्ज करवा देगा।

केजरीवाल ने सवाल करते हुए कहा कि क्या चल रहा है? क्या पीएम की तबीयत ठीक है? वह एक प्रिंटर और छह लोगों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतने असुरक्षित क्यों हैं कि वह सभी को जेल में डाल रहे हैं। पीएम को सोने के लिए कह दीजिए क्योंकि अगर वो 3 घंटे सो रहे हैं तो दिक्कत है। वह हर समय चिढ़ता रहते है और सबको जेल में डालना चाहते है। मुझे उम्मीद है कि वह स्वस्थ रहेंगे।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश को बेचने वाले ही देश की चादर पकड़ कर खड़े हैं और चोर जनता के बीच में से ढूंढ रहे हैं। इनसे देश की चादर छीन लो, फ़िर देखना इंसाफ़ कैसे होता है, एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि हमरी कोई उनसे दुश्मनी थोड़ी है। क्या लेना देना मोदी जी से! उन्होंने कहा कि हमसे आने वाली पीढ़ियां जब पूछेंगी कि जब देश बिक रहा था तो आप क्या कर रहे थे? हम आंख में आंख डालकर बोलेंगे कि आवाज़ तो हमने उठाई थी! मान ने कहा कि भगत सिंह को चिंता थी कि आज़ादी के बाद देश किन हाथों में जाएगा। आज उनकी चिंता सही साबित हुई है, 75 साल बाद भी गलियां, सड़कें, नालियां वहीं रुके हुए हैं। वहीं पाएम को लगता है कि जबसे उन्होंने शपथ ली है तबसे देश आज़ाद हुआ है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!