अरुणाचल प्रदेश में थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट लापता, बचाव अभियान जारी - Shaurya Mail

Breaking News

अरुणाचल प्रदेश में थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट लापता, बचाव अभियान जारी

 अरुणाचल प्रदेश में थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट लापता, बचाव अभियान जारी

बड़ी खबर अरुणाचल प्रदेश से आ रही है। सेना सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास का बताया जा रहा है। फिलहाल पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर का आज सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया।

पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी उड़ा रहे आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। खोज दलों को लॉन्च किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बताया कि सेना के एक हेलिकॉप्टर का बीच रास्ते में संपर्क टूट गया और सेंगे गांव से मिसामारी के रास्ते में उसका पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 12.30 बजे बंगजालेप, दिरांग थाने के ग्रामीणों ने बताया कि एक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर मिला है। दो पायलट सवार थे। सेना, एसएसबी और पुलिस के खोज एवं बचाव दल पहले ही मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। अभी तक, कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं है क्योंकि क्षेत्र में कोई सिग्नल नहीं है। आज मौसम बेहद कोहरा है और दृश्यता 5 मीटर है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!