प्रदूषित शहरों की लिस्ट से दिल्ली का नाम हटाने से सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदूषित शहरों की लिस्ट से दिल्ली का नाम हटाने से सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

 प्रदूषित शहरों की लिस्ट से दिल्ली का नाम हटाने से सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर खूब हो-हल्ला रहता है। दिल्ली की प्रदूषण के चर्चा खूब होती भी है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया के दस सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब ट्वीट भी कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट के जरिए दिल्लीवासी को बधाई दी है। अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि लंबे समय बाद दिल्ली दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल नहीं हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि दिल्लीवासियों का प्रयास धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से रंग ला रहा है। बधाई दिल्लीवासी। लेकिन हमें अब भी लंबा रास्ता तय करना है। हमें दुनिया के सबसे अधिक स्वच्छ शहरों में शामिल होना है। हालांकि, भारत के लिए चिंता की बात यह है कि मुंबई दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर है। रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर, मुंबई और काबुल दुनिया में शीर्ष तीन सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 2016 के 135 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2022 में 97 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया जो पांच साल में 28 प्रतिशत कम है। पीएम 10 का स्तर भी 2016 के 291 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2022 में 211 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया जो 27 प्रतिशत कम है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!