कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर देश के सभी संस्थाओं को कंट्रोल करने का आरोप लगाया
आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी होशियारपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने होशियारपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमने ये यात्रा शुरू की है। उन्होंने अपनी यात्रा को काफी सफल बताया। अपनी इस प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दो आकड़े भी साझा किए। उन्होंने कहा कि पहला आंकड़ा यह है कि हिंदुस्तान के 21 सबसे अमीर लोगों के पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे अमीर एक परसेंट के पास हिंदुस्तान का 40% धन है यह जो और समानता है। इसी के खिलाफ हमने यह यात्रा शुरू की है।