BJP के पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत - Shaurya Mail

Breaking News

BJP के पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत

 BJP के पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत

भाजपा से निष्कासित उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, कुलदीप सिंह सेंगर ने बेटी की शादी में शामिल होने के लिए दिल हाई कोर्ट से जमानत मांगी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूरे मामले पर सुनवाई करते हुए कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी है। हाईकोर्ट की ओर से उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है। आपको बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव से बीजेपी के विधायक रहे हैं।

कुलदीप सिंह सेंगर की छवि काफी दबंग रही है। उन्नाव रेप केस की वजह से वह सुर्खियों में आए थे। उन्नाव रेप केस के बाद सेंगर को भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। पीड़ित परिवार की याचिका पर उनके सारे मामले दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। कुलदीप सिंह सिंगर को 27 जनवरी से 10 फरवरी यानी कि 15 दिनों के लिए जमानत मिली है। कुलदीप सिंह सिंगर को अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की से कई बार रेप करने का दोषी ठहराया गया था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!