चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में लगने वाले खंभों में 7 हजार मूर्तियां तराशी जाएंगी - Shaurya Mail

Breaking News

चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में लगने वाले खंभों में 7 हजार मूर्तियां तराशी जाएंगी

 चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में लगने वाले खंभों में 7 हजार मूर्तियां तराशी जाएंगी

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी किस स्तर पर पहुंचा है और यहां कब तक पूरा हो सकता है। इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि तय समय सीमा के अनुसार ही भक्तों के लिए मंदिर को खोला जाएगा। उन्होंने मंदिर के निर्माण कार्य की गति पर भी संतोष जताया है।

चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में लगने वाले खंभों में 7 हजार मूर्तियां तराशी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिलर, बीम के ऊपर छत का काम लगभग अक्टूबर में खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही राय ने कहा कि 2023 में ग्राउंड फ्लोर का काम हो जाएगा। खंभों और दीवारों पर करीब 7000 मूर्तियां बननी है उसके लिए मूर्तिकार ढूंढने का काम किया जा रहा है। चंपत राय ने बताया कि विद्वानों का विचार है कि राम लला की मूर्ति खड़ी होनी चाहिए। ये लगभग 5.5 फीट का होगा। उन्होंने कहा कि राम के जीवन के 100 प्रसंग पत्थरों में उभारे जाएंगे।

चंपत राय ने कहा कि चारो ओर बनने वाले परकोटा की खुदाई शुरू हो गई है..चार कोने पर चार मंदिर होंगे। फिलहाल यह बताया जा रहा है कि राम मंदिर का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हो चुके हैं। यह भी कहा जा रहा कि दूसरा चरण दिसंबर 2024 तक आकार लेगा जबकि 2025 तक मंदिर का पूरा निर्माण कार्य संप्पन होगा। जनवरी 2024 में मंदिर दर्शन-पूजन शुरू हो सकेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!