BJP से निलंबित नुपूर शर्मा को मिला आर्म लाइसेंस - Shaurya Mail

Breaking News

BJP से निलंबित नुपूर शर्मा को मिला आर्म लाइसेंस

 BJP से निलंबित नुपूर शर्मा को मिला आर्म लाइसेंस

एक समाचार चैनल पर बहस के दौरान कथित रूप से पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद विवादों में आई बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने हथियार का लाइसेंस जारी किया है। नुपुर को यह लाइसेंस पुलिस ने सेल्फ डिफेंस के लिए दिया है। दरअसल इस बयान के बाद नूपुर को जान से मारने की कई धमकियां मिलीं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें यह आर्म लाइसेंस दे दिया।

बता दें कि एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद काफी देर तक विवाद चलता रहा। नूपुर को कई जगहों से जान से मारने की धमकी मिली। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को उनके विवादित बयान के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके अलावा दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

पार्टी ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब उनके बयानों को लेकर विवाद चल रहा था और मुस्लिम समुदाय का कड़ा विरोध हो रहा था। दोनों नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को भाजपा द्वारा विवाद खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा गया। इस मुद्दे पर हंगामे के बाद भाजपा ने दोनों नेताओं के बयानों से बचते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के उपासकों का अपमान स्वीकार नहीं करती है। भाजपा से निलंबित किए जाने के बाद नूपुर शर्मा बिना शर्त अपने बयान से पलट गईं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!