भगवंत मान कैबिनेट में बदलाव पर BJP ने कसा तंज, कहा- देश में ‘सबसे अधिक भ्रष्ट’ पार्टी बन गयी है AAP - Shaurya Mail

Breaking News

भगवंत मान कैबिनेट में बदलाव पर BJP ने कसा तंज, कहा- देश में ‘सबसे अधिक भ्रष्ट’ पार्टी बन गयी है AAP

 भगवंत मान कैबिनेट में बदलाव पर BJP ने कसा तंज, कहा- देश में ‘सबसे अधिक भ्रष्ट’ पार्टी बन गयी है AAP

 

भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा पर राजनीति करती है तो वहीं पंजाब में महिलाओं पर हमला करने वाले बलबीर सिंह को मंत्री बना रही है। उन्होंने कहा कि 3 साल की सजा हो चुकी, बलबीर सिंह को मंत्री बनाया, जबरन वसूली मामले में ऑडियो टेप लीक होने के बाद भी फौजा सिंह को 4 महीनों तक मंत्री पद से नहीं हटाया गया। इससे साफ हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल पैसे का पीर है और भ्रष्ट लोगों को मंत्री बनाता है। उन्होंने कहा कि बलवीर सिंह को एक महिला पर हमले के मामले में दोषी ठहराया गया था और यह मामला उसकी किसी रिश्तेदार ने दर्ज कराया था एवं फिलहाल सिंह जमानत पर हैं।

अपने हमला जारी रखते हुए सिरसा ने कहा कि पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किया गया था। उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी की स्थिति है, जो भ्रष्टाचार का खात्मा करने का वादा कर पंजाब में सत्ता में आयी थी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आप सरकार में मंत्री बनने का मापदंड है कि वह व्यक्ति कितना पैसा वसूल सकता है। वैसे तो पार्टी ने कुछ को इस्तीफा दिलवाया, लेकिन उसने अपना मानदंड बदला नहीं है। केजरीवाल पंजाब के बेताज बादशाह हैं और रिमोट कंट्रोल के माध्यम से राज्य को चला रहे हैं। वह धन की वसूली के लिए बहुत लालची हो गये हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री भी यही कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आप देश में सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गयी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!