शारदीय नवरात्री में मां दुर्गा का आगमन व प्रस्थान हाथी पर होगा - Shaurya Mail

Breaking News

शारदीय नवरात्री में मां दुर्गा का आगमन व प्रस्थान हाथी पर होगा

 शारदीय नवरात्री में मां दुर्गा का आगमन व प्रस्थान हाथी पर होगा

देहरादून, इस बार शारदीय नवरात्री में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा व प्रस्थान भी हाथी पर होगा। शास्त्री जयानन्द सेमवाल के अनुसार देवी पुराण के अनुसार माना जाता है कि नवरात्रि के पहले और आखरी दिन से मां के आगमन और प्रस्थान इस बार हाथी पर होगा। अगर मां का आगमन रविवार व सोमवार को हो रहा है तो यह हाथी पर होता है। मंगलवार व शनिवार को अश्व पर। गुरुवार व शुक्रवार को मां का आगमन पालकी पर होता है। बुधवार को मां का आगमन नौका पर होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 2022 में मां का आगमन हाथी पर हो रहा है अतः यह देश के लिए व देशवासियों के लिए मिलाजुला संदेश है। मां का वाहन हाथी ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है जिसकी वजह से देश के व लोगों के सुख व ज्ञान की वृद्धि होगी व आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। मां का प्रस्थान भी हाथी पर हो रहा है यह समृद्धि का सूचक है। जिससे देश में वर्षा अधिक होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!