वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन - Shaurya Mail

Breaking News

वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन

 वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन

हरिद्वार, हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संरक्षक नरेश रानी गर्ग और अरुणा बंसल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज महिला विंग महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और समान शिक्षा के लिए भी जागरूक करने का काम कर रही है। चिकित्सा शिविर, गरीब, असहाय निर्धन परिवारों की मदद में महिला विंग अपना सहयोग करता आ रही है।
कार्यकारिणी में नरेश रानी गर्ग, अरुणा बंसल, मीरा जैन, वन्दना गुप्ता को संरक्षक, निधि बंसल को अध्यक्ष, अलका अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, वर्षा गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रीति गुप्ता को महामंत्री, रितिका बंसल को कोषाध्यक्ष, रुचि ड्रोलिया को मीडिया प्रभारी, पूर्णिमा अग्रवाल को प्रचार मंत्री, मोनिका अग्रवाल को संगठन मंत्री, जूली अग्रवाल और शामिल अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत की गयी। अध्यक्ष विशाल गर्ग एवं महामंत्री राजीव गुप्ता ने महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नवगठित महिला विंग की सदस्य महिलाओं के हितों में मिलजुल कर प्रयास करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!