आयुक्त गढवाल मण्डल श्री सुशील कुमार ने गढवाल मण्डल क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में आज हुई अतवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए - Shaurya Mail

Breaking News

आयुक्त गढवाल मण्डल श्री सुशील कुमार ने गढवाल मण्डल क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में आज हुई अतवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए

 आयुक्त गढवाल मण्डल श्री सुशील कुमार ने गढवाल मण्डल क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में आज हुई अतवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए

आयुक्त गढवाल मण्डल श्री सुशील कुमार ने गढवाल मण्डल क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में आज हुई अतवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए। खोजबीन/सर्च कार्य जारी है। आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 07 जनहानि तथा 11 लोग लापता हुई है।
गढ़वाल मण्डल में अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 07 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें से टिहरी जनपद में 05 व्यक्तियों राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह, सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह, हिमदेई पत्नी मदन सिंह, मगन देवी पत्नी स्व0 श्री प्रेम सिंह, बचूली देवी पत्नी ठग्गू की मृत्यु हो गई। तथा देहरादून जनपद में 01 व्यक्ति संजय कुमार राय उम्र 42 वर्ष एवं पौड़ी जनपद में 01 व्यक्ति दर्शनी देवी उम्र 70 वर्ष की मृत्यु हुई है।
जबकि 11 लोग लापता हैं। जनपद टिहरी से 04 कमान्द सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह, रूकमणी देवी पत्नी कमान सिंह, सचिन पुत्र कमान सिंह एवं बीना पुत्री कमान सिंह तथा जनपद देहरादून से 07 व्यक्ति अनिता राणा पत्नी श्री राजेन्द्र राणा उम्र 38 वर्ष, राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र रंजीत सिंह राणा उम्र 40 वर्ष, जगमोहन पुत्र बचन सिंह उम्र 28 वर्ष, सुरेन्द्र ंिसंह पुत्र बीर सिंह उम्र 45 वर्ष, विशाल पुत्र रमेश सिंह कैन्तूरा उम्र 15 वर्ष, दीपक रावत उम्र 27 वर्ष, गीताराम जोशी उम्र 60 वर्ष लापता है। लापता लोगों की खोजबीन का कार्य गतिमान है।
पैदल मार्ग, पेयजल लाइन एवं एक अमृत सरोवर तथा राजकीय संपत्तियों को नुकसान हुआ है। जिनका आकलन राजस्व विभाग के टीम द्वारा किया जा रहा है। गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान व सम्पत्ति पुर्ननिर्माण अनुदान के संबंध में जांच कर प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा दिये जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। एक राजकीय हेलीकाप्टर बचाव कार्य में तैनात है। एन०डी०आर०एफ० के 39 एस०डी०आर०एफ० 64 जवानों के अलावा पुलिस, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव व राहत कार्यों में लगी हैं। आपदा से हुई कृषि नुकसान का आकलन करने हेतु राजस्व की टीम लगाई गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!