मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को सम्मानित किया गया - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को सम्मानित किया गया

 मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को सम्मानित किया गया

 

हरिद्वार, कांवड़ मेला सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का अभिनंदन किया गया। मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को अंग वस्त्र ओढ़ाकर और रुद्राक्ष की माला पहनाकर अभिनंदन किया।

दयानंद सरस्वती ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार के सौंदर्यीकरण के लिए आवासीय कॉलोनियों के पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निगम की से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में गंगा के घाटों के रखरखाव, सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की ओर से बड़े कदम उठाने की योजनाएं है। इस मौके पर लघु व्यापारी नेता मनोज कुमार मंडल, जय सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता राजेश खुराना, भाजपा नेत्री पूनम माखन, आशा कश्यप, जीप यूनियन के अरुण अग्रवाल, बैटरी रिक्शा यूनियन के राजेंद्र पाल, चौकीदार संगठन के मानसिंह, श्रमिक कल्याण परिषद के रामस्वरूप रतूड़ी, कुंवर सिंह मंडवाल, चंदन सिंह रावत, बलवीर गुप्ता आदि शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!