हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया - Shaurya Mail

Breaking News

हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

 हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

 

हरिद्वार, रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पीके कृष्णा दास ने बोर्ड मेंबर और रेलवे के अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में कई खामियां मिलीं। वेटिंग हाल में पंखे और एग्जॉस्ट फैन की कमी मिली।

कई स्थानों पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट नहीं मिले। टॉयलेट में वाटर फ्लश नहीं था। सीसीटीवी कैमरों में चेहरे भी सही दिखाई नहीं दे रहे थे। समिति के अध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों को खामियां दुरुस्त करने के निर्देश मौके पर दिए। इस दौरान निर्मला किशोर बोलिना, भजन लाल शर्मा, तजिंदर सिंह, रिचा पांडे मिश्रा, राकेश सिंह, सुधीर सिंह, सचिन गोयल, नितिन प्रकाश, भरत कुमार अग्रवाल, प्रशान्त कुमार, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!