मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया तथा झंडा वितरण कार्यक्रम आरंभ किया - Shaurya Mail

Breaking News

मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया तथा झंडा वितरण कार्यक्रम आरंभ किया

 मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया तथा झंडा वितरण कार्यक्रम आरंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत से वर्चुअल उपस्थिति में नगर निगम सभागार देहरादून में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल तथा मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया तथा झंडा वितरण कार्यक्रम आरंभ किया। शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के 102 शहरी निकायों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अभी तक 60000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां एक और हम अपनी उपलब्धियां और सफलताएं गिना रहे हैं वहीं दूसरी और हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों को भी याद कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों में विशेषकर युवाओं में अपार उत्साह है। माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हर घर अभियान जन अभियान बन चुका है। पूरे देश तथा राज्य में उत्साह का वातावरण है। उत्तराखंड में हमने 2000000 घरों में तिरंगा वितरण का लक्ष्य रखा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम मे हमें विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की सफाई का विशेष ध्यान रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी है। हमें इसमें सभी लोगों, वर्गो, संस्थानों, संगठनों तथा विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाना है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस अभियान हेतु समस्त देश का आह्वान किया है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष महत्व रखता है। हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज देश में उत्साह का वातावरण है। हर भारतीय इसमें सहयोग कर रहा है। शहरी विकास विभाग ने लगभग 5.5 लाख तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री खजान दास ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर मेयर देहरादून ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर निगम द्वारा 170000 तिरंगे वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में एसडीसी फाउंडेशन श्री अनूप नौटियाल तथा आरजे काव्य को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, श्री उमेश शर्मा काऊ, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन, अपर सचिव शहरी विकास श्री विनोद सुमन, निदेशक शहरी विकास श्री नवनीत पांडे, नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!