तिरंगा अभियान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया - Shaurya Mail

Breaking News

तिरंगा अभियान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

 तिरंगा अभियान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

-संतों और भक्तों को तिरंगे वितरित किए गए

हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित जगदीश आश्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा अभियान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकालते हुए लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। संतों और भक्तों को तिरंगे वितरित किए गए।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरि के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। संतों के साथ ही श्रद्धालुओं को तिरंगा वितरित किया गया। ललितानंद गिरी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। यह देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, यह हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे क्रांतिकारी महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर बलिदान दिया है जिसे हम भूल नहीं सकते हैं।
स्वामी जगदीश महाराज ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की शानदार सफलता के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। साध्वी बालबृती ने कहा कि हर घर तिरंगा से राष्ट्रभक्ति की भावना अब और अधिक प्रबल होगी। सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत बनाएं। इस मौके पर जगदीशानन्द, साध्वी गीता योगी, साध्वी सुनीता माता, प्रवीण शर्मा, आलोक यादव, सतीश जोशी, राहुल शुक्ला, कृष्णा, केशव महाराज, किशन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!