आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा योजना - Shaurya Mail

Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा योजना

 आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा योजना

आज उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती कुसुम कंडवाल जी के सानिध्य में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा योजना के तहत आयोग में अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर तिरंगा झंडा हाथों में लेकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सभी कर्मचारियों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा सम्मानपूर्वक फहराने हेतु निर्देश दिए ।

आयोग की अध्यक्ष महोदय श्रीमती कुसुम कंडवाल जी ने इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ “आजादी के अमृत महोत्सव” की समस्त देश/प्रदेश वासियों को शुभकामना देते हुए समस्त कर्मचारियों को तिरंगे झंडे वितरित किए। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग मुख्यालय देहरादून में आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती कामिनी गुप्ता, वित्त अधिकारी श्री अशोक तोमर, विधि अधिकारी श्री डीआर सिंह, अंजलि नौटियाल, दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!