नहाते समय गंगा डूबा सेना का जवान, शव बरामद - Shaurya Mail

Breaking News
विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामीजिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशमाननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभारस्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में ‘MY भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का आयोजनमतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन; पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने के साथ मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश

नहाते समय गंगा डूबा सेना का जवान, शव बरामद

 नहाते समय गंगा डूबा सेना का जवान, शव बरामद

 

ऋषिकेश,  लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के फूल चट्टी के पास राजस्थान निवासी एक सेना का जवान (25 वर्षीय) गंगा में नहाते समय बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद 2 किलोमीटर आगे से युवक का शव एक टापू से बरामद किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंे लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण झूला पुलिस ने कहा राजस्थान से 6 लोगों का दल ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। दल के सभी लोग फूल चट्टी के पास घूमने गए थे। वहां सभी गंगा में स्नान करने लगे, नितुल नदी की तेज बहाव में बहने लगा। नितुल को गंगा में बहते देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। देखते ही देखते नितुल तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर लक्ष्मण झूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम फूल चट्टी के पास गंगा की उफनती लहरों के बीच सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने कहा गंगा में डूबे युवक को घटना स्थल से 2 किलोमीटर आगे नीम बीच के पास एक टापू से शव बरामद कर लिया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!