बारिश से रिसपना पर नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टी के पास रिस्पना नदी का निरीक्षण किया। - Shaurya Mail

Breaking News
विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामीजिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशमाननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभारस्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में ‘MY भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का आयोजनमतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन; पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने के साथ मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश

बारिश से रिसपना पर नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टी के पास रिस्पना नदी का निरीक्षण किया।

 बारिश से रिसपना पर नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टी के पास रिस्पना नदी का निरीक्षण किया।

बारिश से रिसपना पर नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टी के पास रिस्पना नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को रिस्पना नदी किनारे रह रहे लोगों को शिफ्ट करने हेतु नजदीकी रैनबसेरे चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चुना भट्टा के समीप अवस्थित रेन बसेरे का भी निरीक्षण किया तथा वहां के प्रभारी से रेन बसेरे में रह रहे और लोगों के बारे में जानकारी ली जिस पर उन्होंने बताया कि यह लोग नगर निगम में सफाई कार्य हेतु रखे गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन लोगों से भी त्वरित रिस्पांस हेतु राहत बचाव कार्य में सहयोग लिया जाए यदि रात्रि में पानी का बहाव बढ़ता है तो लोगों को स्थानांतरित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए इनको भी राहत बचाव कार्य में लगाया जाए। साथ ही उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को वर्षा के दृष्टिगत सभी तहसीलों में बनाए गए कंट्रोल रूम एवं आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए अपने कार्य स्थलों पर बने रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!