जिला स्तरीय खेलों के लिए ट्रायल 23 व 24 जून को
जिला स्तरीय खेलों के लिए ट्रायल 23 व 24 जून को
टिहरी, जिला क्रीड़ा कार्यालय ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड राज्य की सिविल सर्विसेज की महिला पुरुष टीमों के गठन के लिए चयन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी है। जिला स्तरीय सभी खेलों के ट्रायल 23 व 24 जून को होंगे। वहीं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 29 व 30 जून को होंगे।
प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 23 व 24 जून को सुबह नौ बजे से होंगे। बैंडमिंटन के ट्रायल बैडमिंटन हॉल परेड ग्राउंड, कबड्डी व चौस के ट्रायल न्यू मल्टीपरपज हॉल परेड ग्राउंड, एथलेटिक्स व क्रिकेट के ट्रायल परेड ग्राउंड, फुटबाल के ट्रायल पवेलियन ग्राउंड में होंगे। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में बैडमिंटन, कबड्डी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, चौस के सभी ट्रायल 29 व 30 जून को सुबह नौ बजे से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में होंगे। जनपद व राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले महिला व पुरूष खिलाड़ियों को आधार कार्ड की प्रति, आरटीपीसीआर की रिपोर्ट या दोनों वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की प्रति, अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष का अनुमति पत्र, कार्मिक की विभागीय आईडी व अन्य सूचनाएं मांग गई है।