उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत! - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत!

 उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत!

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत!

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार डामटा रिखाऊ खड्ड के पास यमुनोत्री हाईवे पर करीब शाम 7:00 बजे एक बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 25 से 30 लोग सवार थे। अभी तक 16 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस संख्या यूके 04PA 1541(कुमाऊं मंडल) हरिद्वार से रविवार सुबह 10:00 बजे चली थी। बस यमनोत्री की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर डामटा और नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास करीब 500 मीटर खाई में गिर गई। बस में 28 लोग मध्य प्रदेश के सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी।

घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डाक्टरों एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!