दून न्यूज एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस। - Shaurya Mail

Breaking News

दून न्यूज एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

 दून न्यूज  एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

दून न्यूज  एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

(दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने ग्वाल धार्मिक सामाजिक संस्था को पौधे दिए)

आज पल्टन बाजार सेंटर में दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन के समस्त समाचार पत्र विक्रेताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने ग्वाल धार्मिक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव बिष्ट को पौधे उपहार स्वरूप दिए।संजीव बिष्ट अपने संस्था के द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण में कार्य करते रहते हैं, लगातार पौधारोपण करते रहते हैं।

आज सभी समाचार पत्र विक्रेता पल्टन बाजार सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने एकत्रित हुए। चूंकि वहां कहीं भी पौधारोपण के लिए समुचित स्थान नहीं है इसलिए दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने ग्वाल धार्मिक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव बिष्ट को पौधे दिए जिससे वह अपने संस्था के तत्वाधान में पौधे लगा सकें।

ग्वाल धार्मिक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव बिष्ट ने बताया कि वह लगातार पौधे लगाते रहते हैं उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी पहाड़ी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए, जल संरक्षण करना चाहिए, फलों के पेड़ लगाने चाहिए, योग को अपनाएं।

इस कार्यक्रम में राजवीर त्यागी, हरप्रीत, ललित जोशी, कैलाश सेमवाल, राकेश कुमार भट्ट, बिजेंद्र सेमवाल, राकेश शर्मा, अर्जुन, विरेंद्र (मामू), अनिल भट्ट (मामा), सुनील श्रीवास्तव, नितिन, राजेन्द्र भट्ट, शिव सिंह आदि अन्य पत्र विक्रेता उपस्थिति रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!