युवाओं ने थामा प्रदेश संगठन समन्वयक की मौजूदगी में आप का दामन - Shaurya Mail

Breaking News

युवाओं ने थामा प्रदेश संगठन समन्वयक की मौजूदगी में आप का दामन

 युवाओं ने थामा प्रदेश संगठन समन्वयक की मौजूदगी में आप का दामन

युवाओं ने थामा प्रदेश संगठन समन्वयक की मौजूदगी में आप का दामन

 

देहरादून, प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट द्वारा प्रदेश संगठन को मजबूत करने का काम शुरू हो चुका है, आज इसी कड़ी में जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी में कई युवाओं को शामिल किया, जिन्होंने प्रदेश कार्यालय में आकर जोत सिंह बिष्ट के हाथों आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी में पूर्व में रहे हिमांशु पुंडीर ने दोबारा आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर पुरजोर तरीके से कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी नेता दोबारा एकजुट होकर साथ चल रहे हैं और प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में आना जाना लगा रहता है लेकिन साथ ही पार्टी की मजबूती भी बेहद जरूरी है जिसको देखते हुए आज सैकड़ों की तादात में हिमांशु पुंडीर के नेतृत्व में युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी नीतियों की पार्टी है और हिमांशु पुंडीर पर पार्टी द्वारा जो जांच बिठाई गई थी उस पर पार्टी ने अमल करते हुए उन्हें क्लीन चिट दी है और दोबारा उन्हें पार्टी में शामिल करवाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हिमांशु ने कभी भी पार्टी के विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया। हिमांशु पुंडीर जैसे ऊर्जावान युवाओं को आम आदमी पार्टी में रहने से जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी वही और भी युवा आम आदमी पार्टी की सदस्यता आगामी समय में ग्रहण करेंगे। इस मौके पर हिमांशु पुंडीर के साथ, गौरव कपूर, अंश माता, मुकेश चैहान अनीश किशन कुमार, दीपक कुमार, गौरव ठाकुर ,मोहित कुमार, आकाश थापा ,आदि कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!